चायल: पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने रिद्धि सिद्धि फार्म हाउस में लोगों से मिलकर समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
रविवार निवर्तमान विधायक Sanjay Gupta ने रिद्धि सिद्धि फार्म हाउस में क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।