हनुमानगढ़: जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में घर में घुसकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
सुरेशिया क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जंक्शन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड संख्या 58,सुरेशिया निवासी 50 वर्षीय सुमन पत्नी राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।