मल्हारगढ़: त्योहारों को लेकर मंदसौर में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
मंदसौर जिले में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है,एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है,पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है,