शिवपुरी जिले के मनियर निवासी नीरेश सैन ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (PMEGP)के तहत 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर "आईएफएफडी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी" स्थापित की है। उनकी इकाई में सूट, कुर्ती, गाउन और लहंगे तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान में इस उद्योग के माध्यम से 30 से अधिक महिलाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है।