बीना: ग्राम घटियारी के पास लड़के को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, दो घायल, एक भोपाल रेफर
Bina, Sagar | Oct 18, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटियारी के पास खुरई रोड पर खुरई की ओर जा रही कार के आगे अचानक साइकिल चला रहा एक लड़का अचानक सामने आ गया। जिससे चालक ने कार को सड़क के नीचे उतार दिया और कार झाड़ियों में जा घुसी,दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें घायल को भोपाल रेफर किया गया है।