बीना: खुरई रोड स्थित ओवर ब्रिज पर युवाओं का प्रदर्शन, शहर में दुर्घटना रोकने हेतु भारी वाहनों का आवागमन बंद करने की मांग
Bina, Sagar | Oct 18, 2025 भारी वाहनों की वजह से नगरीय क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। दुर्घटनाओं को रोकने को लेकर हन्नु सिंह राजपूत के नेतृत्व में युवाओं ने शनिवार को खुरई रोड स्थित ओवर ब्रिज पर प्रदर्शन किया और शहर में सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों की आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विधायक एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा है।