बीना: नई सब्जी मंडी स्थित धार्मिक स्थल में देर रात चोरी का प्रयास, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Bina, Sagar | Oct 18, 2025 शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोर नई सब्जी मंडी स्थित मस्जिद में घुस गया। मस्जिद के कमरे में इमाम सो रहे थे उनके कमरे के गेट को बाहर से बंद कर दिया।सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंच गई,लेकिन पुलिस के आने तक चोर मौके से फरार हो गया। हालांकि मस्जिद से किसी भी तरह का सामान चोरी नहीं हुआ। वही मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे मे घटना के कैद हो गई।