कवर्धा: बलौदा बाजार मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर सिग्नल चौक में कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
कवर्धा शहर के सिग्नल चौक में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में पहुंचे खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने भाजपा और गृहमंत्री विजय शर्मा पर जमकर हमला बोला।उन्होंने ने कहा कबीरधाम जिले में कानून व्यव्यस्था लचर हो चुकी है।बलौदा बाजार मामले में निष्पक्ष जांच के राज्यपाल के नाम तहसीलदार को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा।