कवर्धा: रायपुर निवास में डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने सुनी आम लोगो की समस्या तत्काल निराकरण के दिए निर्देश
प्रदेश के डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अपने रायपुर निवास में विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे आम लोगो की समस्या सुनी।इस दौरान डिप्टी सीएम वियज शर्मा ने निवास पर पहुंचे लोगो से उनका हाल चाल जाना।जिसके बाद समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियो को आम लोगो की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिया।