सहारनपुर नगर निगम ने चिलकाना रोड स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलासों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जब्त कर नगर निगम लाया गया। गोदाम मालिक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।