जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में RO/ARO परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन, 27 जुलाई को 47 केंद्रों पर होगा आयोजन
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने की। यह परीक्षा 27 जुलाई को पूर्वान्ह 9:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक एक सत्र में आयोजित होगी।