जौनपुर: जफराबाद में हौज़ में रोडवेज बस की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत, मचा कोहराम
जिले के जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के पास शहीद गेट के ठीक सामने रोडवेज बस की चपेट में आकर 50 वर्षीय सफाईकर्मी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि हौज खास गांव निवासी गोस्वामी सिंह बाबा सिरकोनी ब्लॉक के कबुलपुर गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था