ऊंचाहार: रामचंद्रपुर गाँव में कल हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, 8 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रामचंद्रपुर गाँव में शुक्रवार को जमीन कब्जे को लेकर कुछ लोगों ने मथुरा प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया था।पुलिस ने मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।शनिवार को इसी बात की रंजिश में आरोप है कि, विपक्षी रामगोपाल के परिवार ने मथुरा प्रसाद के घर पर जाकर विवाद किया।जिसमें मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं।