कोडरमा: हत्या कर शव छिपाने का खुलासा, सतपुलिया के पास झाड़ियों से 2 दिन बाद महिला का शव बरामद
कोडरमा पुलिस ने हत्या कर शव छिपाने के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए महिला का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी (25 वर्ष), निवासी झगरूडीह, थाना धनवार, जिला गिरिडीह के रूप में की गई है। घटना की शुरुआत तब हुई जब मृतका की मां सोनू देवी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति पवन सोनार ने कर दी है.