पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम श्री अभिषेक श्रीवास्तव के नवीन स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमिश्नरेट गाजियाबाद में नवागत सहायक पुलिस आयुक्त श्री रामकिशन, श्री सुनील कुमार, श्रीमती शुचिता सिंह एवं श्री शैलेंद्र कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त नगर, ग्रामीण एवं यातायात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा श्री अभिषेक श्रीवास्तव को उनके नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं, वहीं नवागत अधिकारियों का कमिश्नरेट गाजियाबाद परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की गई।
@Uppolice
Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jul 10, 2026