कटनी नगर: कलकुलेटर बीड़ी के कॉपीराइट की जांच के लिए पहुंची लीगल टीम, पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप, नकली पैकिंग मिली
कोलकाता की अंजली ट्रेडिंग कंपनी के क्षत्रिय अधिकारी भारत टोटन चक्रवर्ती और उनकी टीम ने कैलकुलेटर बीड़ी का कॉपीराइट कर जिले में लंबे समय से कारोबार किया जा रहा जिसकी जांच के लिए झंडा बाजार और स्टेशन रोड में पान मसाला कारोबारियों के प्रतिष्ठान में टीम ने दबिश दी। और कॉपीराइट होना पाया गया। आज शुक्रवार शाम 5 बजे इस कार्यवाही की जानकारी क्षेत्रीय अधिकारी ने दी।