शिवपुरी: नया अमोला में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल ग्वालियर रेफर
शिवपुरी जिला के अमोला थाना क्षेत्र के नया अमोला NH-27 फोरलेन पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे सिरसौद निवासी छोटू लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे शिवपुरी अस्पताल ले गए, जहां से घायल की शुक्रवार की दोपहर 12 बजे हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।