सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आगामी मानसून को देखते हुए जिला होमगार्ड को राहत एवं बचाव कार्यों की मॉक ड्रिल आयोजित कर रिस्पांस टाइम का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत, दुर्घटना संभावित स्थलों पर संकेतक लगाने, जर्जर भवनों को हटाने के निर्देश दिए।