पीसांगन: पुलिस ने प्रशिक्षु आरपीएस दीपेंद्र सैनी को धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रविवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार फेसबुक पोस्ट विवाद में धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले ने तूल पकड़ लिया। डुमाडा गांव निवासी श्यामलाल उर्फ सांवरा गुर्जर ने इस मामले में थाना अधिकारी को ही धमकी दे डाली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।