अजयगढ़: केन-बेतवा और रुंझ परियोजना के प्रभावितों के बीच पहुंचे भरत मिलन पांडे
Ajaigarh, Panna | Apr 16, 2026 पन्ना जिले में अपनी जमीन और हक की लड़ाई लड़ रहे विस्थापितों और आदिवासियों का 'चिता आंदोलन' अब और तेज होता जा रहा है। कड़ाके की धूप और अनिश्चित भविष्य के बीच धरने पर बैठे इन ग्रामीणों की सुध लेने आज गुरूवार 16 अप्रेल पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडे धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना और रुंझ बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात