भीलवाड़ा: मानसरोवर झील के पास डेयरी और चाय की दुकान में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, नगदी सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख
शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में मानसरोवर झील के समीप स्थित दूध की डेयरी और जय मां भवानी चाय कॉफी की केबिन में रविवार सोमवार की मध्यरात्रि असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। यह घटना मध्यरात्रि करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आगजनी की इस वारदात में दोनों प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ है और वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।