बहोरीबंद: बाकल थाना पुलिस ने सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत किया जागरूक एक क्लिक की सतर्कता, साइबर अपराध से सुरक्षा
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना बाकल पुलिस ने उप तहसील कार्यालय बाकल में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर नायब तहसीलदार अधिवक्तागण, कार्यालय के कर्मचारी, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई