जशपुर: जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी भवन, महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, श्रमिक पंजीयन एवं स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की