भंडरिया: वट सावित्री व्रत को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, भंडरिया के बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
गढ़वा में अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत कल यानी शनिवार 16 मई को मनाया जाएगा। व्रत को लेकर जिले भर के बाजारों में आज से ही यानी शुक्रवार से रौनक बढ़ गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महिलाओं की भारी भीड़ पूजा सामग्री और श्रृंगार के सामान की खरीदारी में जुटी रही। जिले के गढ़वा नगर, मेराल, रंका, श्री बंशीधर नगर और कां