जसराना: शिवपुरी कॉलोनी में एक मकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुसते 2 महिलाओं का सीसीटीवी आया सामने, थाने में दी गई तहरीर
थाना टूंडला क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में एक मकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुसते दो महिलाओं का सीसीटीवी सामने आया है। संभावित दोनों महिलाएं चोरी के इरादे के घर में घुस रही थी लेकिन मकान मालकिन के आने के बाद दोनों वहां से भाग गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मकान स्वामी ने थाने में तहरीर दी है।