हज़ारीबाग: हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा वार! कफ सिरप-नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
पेलावल ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर शाहीनबाग में छापेमारी कर प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप की 40 बोतल, 80 नशीली टैबलेट और एक मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही कई लोग फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागी टोला निवासी इश्तेयाक के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच जारी है।