कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पाला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने गुड्डी और उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया। दबंगों की गाली-गलौज का विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने तिर्वा कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है