सदर: पिता से पैसे ना मिलने पर बेटा नाराज, होम्योपैथिक डॉक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Sadar, Allahabad | Apr 23, 2026
शिवकुटी थाना क्षेत्र के महावीरपुर कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कमला नगर निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर पीयूष कृष्ण गर्ग (45) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जांच में पता चला कि पिता से क्लीनिक के लिए रुपये नहीं मिलने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।