मोकामा: फसल विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, पीएमसीएच रेफर
Mokameh, Patna | Apr 6, 2026 मोकामा के मारांची थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में फसल विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई। झड़प इतनी बढ़ गई कि वह हिंसा का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूत्रों से लगभग डेढ़ बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में शंभू सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।