गढ़वा: अरसली उत्तरी में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट की घटना में 10 लोग हुए घायल
Garhwa, Garhwa | Mar 18, 2024 भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली उत्तरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के 5 तथा दूसरे पक्ष से एक को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है।