गढ़वा: दो महीने के अंदर पेपर लीक होने विश्व रिकॉर्ड राज्य सरकार के नाम - आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा
Garhwa, Garhwa | Mar 18, 2024 जेएसएससी सीजीएल के बाद अब 11वीं जेपीएससी पेपर लीक होने की खबर राज्य के विभिन्न जिलों से सामने आ रही है। सरकार की कार्यशैली को देखते हुए इस खबर के सत्य होने की प्रबल संभावना है। दो महीने के अंदर दो परीक्षाओं का पेपर लीक होने का विश्व रिकॉर्ड राज्य सरकार के नाम। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार को इतना बढ़ावा दिया है।