गढ़वा: गढ़वा जिला प्रेस क्लब की ओर से लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला सह होली मिलन समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 17, 2024 गढ़वा जिला प्रेस क्लब की ओर से लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा जिला प्रेस क्लब की ओर से रविवार को उत्सव गार्डेन नवादा मोड़ मे आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि गढवा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया।