लातेहार: बरवाडीह पहुंचे पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह, प्लेटफार्म संख्या-1 पर मॉडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का किया उद्घाटन
लातेहार:-पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सोमवार को बरवाडीह पहुंचे,जहां उन्होंने डीआरएम अखिलेश मिश्रा, सेक्रेट्री टू जीएम सुमन कुमार तथा वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता रवीश कुमार के साथ रेलवे की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों का जायजा लिया। जीएम के आगमन को लेकर रेलवे परिसर में हलचल बनी रही और अधिकारियों के बीच तैयारियां चलती रहीं