गिरिडीह: जेपीएससी परीक्षा के बाद बरगंडा चौक सहित पूरा शहर जाम से प्रभावित रहा
जेपीएससी की परीक्षा समाप्ति के बाद रविवार शाम 5 बजे के बाद बरगंडा चौक समेत पूरा शहरी क्षेत्र जाम की जद में रहा। बताया गया कि जेपीएससी की परीक्षा को लेकर लगभग 15 हजार विद्यार्थी और उनके अभिभावक गिरिडीह पहुंचे थे। जिसके कारण सुबह से ही यातायत व्यवस्था चरमराई हुई थी। लेकिन शाम को जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई उसके बाद पूरा शहरी क्षेत्र में जाम लग गया।