दून की खोई खुशबू लौटेगी, फिर खेतों में महकेगी बासमती!
कभी करीब 550 हेक्टेयर में लहलहाने वाली देहरादून की पारंपरिक दून बासमती अब फिर अपनी पुरानी पहचान की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से दून बासमती के पुनर्जीवन की उम्मीद मजबूत हुई है
सफल ट्रायल के बाद इस वर्ष 75 हेक्टेयर में 160 किसान दून बासमती की रोपाई कर रहे हैं। पिछले वर्ष किसानों से 200 क्विंटल से अधिक धान ₹65 प्रति किलो की दर से खरीदा गया और ₹13 लाख से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंचाई गई।
अब विकासनगर में सीड बैंक और टेस्टिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी है, साथ ही ब्रांडिंग और बेहतर बाजार के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
दून बासमती की खुशबू सिर्फ खेतों में नहीं लौट रही, बल्कि देहरादून की कृषि विरासत और किसानों की उम्मीद भी फिर महक रही है।
#DoonBasmati #Dehradun #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #DhamiSarkar #Farmers #Agriculture #BasmatiRice #दूनबासमती #देहरादून #उत्तराखंड