होशंगाबाद नगर: मालवीय अस्पताल में कलचुरी समाज द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम अध्यक्ष का किया स्वागत
शनिवार को मालवी अस्पताल के स्पंदन हॉल में कलचुरी समाज द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि मालवीय का प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्रवण मालवीय ने की। इस अवसर पर समाजजनों ने रवि मालवीय का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।