औराई: औराई गांव में एक युवक का शव पहुंचते हैं मचा कोहराम, प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से हुई थी मौत
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में एक युवक का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक शहर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग में रतनपुर गांव निवासी संजय कुमार चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र शशांक कुमार उर्फ सुमित कुमार की मौत हो गई थी