अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव पंसोली में खनन माफिया के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में कर रहे हैं खनन
तहसील अमरिया क्षेत्र में खनन माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार रात 7 बजे बताया कि अमरिया ब्लॉक के गांव पंसोली में अवैध खनन रात के अंधेरे में बेरोकटोक जारी हैं। रात होते ही जेसीबी लगाकर बालू मिट्टी का अवैध खनन खुलेआम बिना नम्बर प्लेट रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर ट्रालियों से पटान का काम कर रहे है।