सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो नेहरू पार्क के सामने का बताया जा रहा है जहां पर पार्किंग विवाद के चलते कर चालक और फल विक्रेता का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में कार चालक ने फल विक्रेता का ठेला पलट दिया। ठेला पलटने से सड़क पर फल बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।