सिमडेगा: जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत होगी, नए भवन का प्रस्ताव भी भेजेंगे : डीएसई दीपक राम
शनिवार 5 बजे हल्दीबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने कहा कि निरीक्षण में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या सामने आई है। फिलहाल बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित किचन भवन में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भवन की मरम्मत कराई जाएगी और स्थायी नए भवन निर्माण के लिए विभाग को पुनः प्रस्ताव भेजा जाएगा।