मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र में चकरोड डालने को लेकर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, कार्रवाई के लिए SP से DM को की शिकायत
बरनाहल थाना क्षेत्र के नगला धन सिंह निवासी अश्वनी कुमार पुत्र श्याम बिहारी ने डीएम और एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके साथ चकरोड डालने को लेकर दबंगों ने मारपीट कर दी थी। वहीं पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों पर करवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने परिवार के साथ डीएम और एसपी से शिकायत की है।