मैनपुरी: बकरीद के त्यौहार को देखते हुए सीओ ने कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक
मैनपुरी कोतवाली में बकरीद और जुम्मे की नमाज को देखते हुए सीओ संतोष कुमार ने तहसीलदार के साथ शहर के संभ्रांत लोगों के साथ 6 तारीख को जुम्मे की नमाज और 7 तारीख को बकरीद के त्यौहार को देखते हुए बैठक की है। तो वहीं सीओ संतोष कुमार सिंह ने सभी लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर अपील की है।