खजनी: गोरखपुर में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शौच जा रही नाबालिग से छेड़छाड़ का प्रयास, भेजा गया जेल
सिकरीगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की मां ने रविवार को पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी।