चित्तौड़गढ़: सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री राजवी ने जन अभाव अभियोग सुनकर समस्याओं का तुरंत करवाया निस्तारण, 2 दिन के लिए आए थे चित्तौड
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी ने अपने दो दिन के प्रवास के दौरान जन अभाव अभियोग सुने एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का संबंधित अधिकारियो को निर्देश देकर तुरन्त निराकरण भी करवाया गया। भाजपा नगर महामंत्री छोटूसिंह शेखावत ने बताया कि पूर्व मंत्री राजवी बाद में जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।