पनागर: बड़ेरा कला में शिकारी बने शिकार, पुलिस ने वन्यजीव शिकार का मंसूबा किया नाकाम, दो गिरफ्तार
देर रात की खामोशी में जब दुनिया सो रही थी, तब कुछ लोग बंदूकों के साथ वन्यजीवों की जान लेने के मंसूबे से निकले थे। लेकिन पनागर पुलिस की पैनी नजरों ने उनके इन खतरनाक इरादों को वक्त रहते भांप लिया।बीती रात ग्राम बड़ेरा कला के पास एक महिंद्रा मेजर कार में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया। मौके पर पहुँचते ही पुलिस ने दो व्यक्तियों को द