चंदौली: मिशन शक्ति के तहत 'ऑपरेशन बचपन' अभियान: पीडीडीयू रेलवे स्टेशन से बालिका का रेस्क्यू
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत “ऑपरेशन बचपन” अभियान में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन से भिक्षावृत्ति कर रही एक बालिका को पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम ने रेस्क्यू किया। बालिका को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों को सौंपा गया। साथ ही बाल श्रम व बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।