गड़हनी: गड़हनी में तीन चरण का चल रहा जनगणना प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
गड़हनी आर डी एम हाई स्कूल में जनगणना 27 के लिए तीन चरण का चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सम्पन्न हो गया। ये प्रशिक्षण 16 अप्रैल से चल रहा था जिसमे प्रत्येक चरण में 39 प्रगणक, 7 पर्यवेक्षक व 4 फील्ड ट्रेनर शामिल थे। प्रशिक्षण बीडीओ अर्चना कुमारी व नोडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार के देख रेख में चल रहा था। जनगणना को लेकर सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।