#भरतपुर। बयाना में आगामी निकाय चुनाव को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह पटेल की अध्यक्षता में सूपा मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बूथ मैनेजमेंट को चुनावी रणनीति की मुख्य कड़ी मानते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका के 35 वार्डों को 7 जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन में प्रभारी नियुक्त करने का फैसला लिया गया। नेताओं ने चुनाव में केवल जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की बात कही, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर जिला प्रभारी देशराज मीणा, जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा, विधानसभा प्रभारी राजेश कटारा, निकाय चुनाव प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा और एडवोकेट धीरज चौधरी समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 23, 2026