सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंचे युवक ने प्लॉट में मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का आरोप रिश्तेदार सहित 4 लोगों पर लगाया
सहारनपुर में प्लॉट खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, मारपीट और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिश्तेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।