कुरसाकांटा: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में 29 लोगों की निर्मम हत्या पर कुर्साकांटा प्रखंड में हिंदू संगठनों ने निकाला विरोध मार्च
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 29 निर्दोष टूरिस्टों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य कृत्य के विरोध में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड में हिंदू संगठनों द्वारा जोरदार विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों की संख्या में युवा और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के ह